आदित्य ठाकरे ने केजरीवाल से की मुलाकात, केजरीवाल ने कहा- वर्तमान राजनीति पर की चर्चा

शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी और 'आप' सांसद संजय सिंह भी मौजूद थे। केजरीवाल ने मुलाकात की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, "देश के वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर उनसे विस्तार से बातचीत हुई।"

Load More