आदित्य नारायण ने बेटी के जन्म के 3 माह बाद दिखाया उसका चेहरा, कहा- मेरे जैसी दिखती है
सिंगर व होस्ट आदित्य नारायण ने बेटी त्विषा के 3-माह पूरे करने पर इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर कर उसका चेहरा दिखाया है। एक तस्वीर में उन्होंने अपनी बेटी को खूबसूरत फरिश्ता बताया है जबकि दूसरी तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "मेरे जैसी दिखती है।" उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल ने 24 फरवरी को एक बेटी को जन्म दिया था।