आदित्य बिड़ला कैपिटल ने विशाखा मुल्ये को नियुक्त किया कंपनी का नया सीईओ
आदित्य बिड़ला कैपिटल ने शनिवार को बताया कि उसने विशाखा मुल्ये को कंपनी का नया सीईओ नियुक्त किया है और वह 1 जून से पदभार संभालेंगी। कंपनी ने बताया, मुल्ये चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और वर्तमान में वह आईसीआईसीआई बैंक की कार्यकारी निदेशक हैं। बकौल कंपनी, वर्तमान सीईओ अजय श्रीनिवासन कंपनी के भीतर ही कोई और भूमिका निभाएंगे।