आदित्य-एल1 पेलोड प्रतिदिन सूर्य की 1,440 तस्वीरें भेजेगा, फरवरी तक पहली तस्वीर आने की उम्मीद
आदित्य-एल1 की परियोजना वैज्ञानिक डॉ. मुथु प्रियाल ने कहा है, "आदित्य-एल1 का प्राइमरी पेलोड ‘विज़िबल एमिशन लाइन कोरोनाग्राफ’ (वीईएलसी) इच्छित कक्षा तक पहुंचने पर ज़मीनी केंद्र को विश्लेषण के लिए प्रतिदिन 1,440 तस्वीरें भेजेगा।" इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ऐस्ट्रोफिज़िक्स के अधिकारियों के मुताबिक, 190 किलोग्राम का यह पेलोड 5-साल तक तस्वीरें भेजेगा। पहली तस्वीर फरवरी तक आने की उम्मीद है।