आदित्य-एल1 स्पेसक्राफ्ट ने खींचीं सूर्य की पहली फुल-डिस्क इमेजेज़, इसरो ने शेयर कीं तस्वीरें
भारत के पहले सूर्य मिशन 'आदित्य-एल1' स्पेसक्राफ्ट पर लगे सोलर अल्ट्रावॉयलेट इमेजिंग टेलीस्कोप (एसयूआईटी) ने 200-400 एनएम वेवलेंथ रेंज में सूर्य की पहली फुल-डिस्क इमेजेज़ खींची हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने इसकी तस्वीरें शेयर की हैं। एसयूआईटी ने विभिन्न साइंटिफिक फिल्टरों का इस्तेमाल कर इस वेवलेंथ रेंज में सूर्य के फोटोस्फीयर और क्रोमोस्फीयर की तस्वीरें कैद कीं।