'आदिपुरुष' की कमाई में चौथे दिन 70% की गिरावट हुई दर्ज
फिल्म 'आदिपुरुष' के कुछ डायलॉग्स को लेकर जारी विवादों के बीच इसकी कमाई में सोमवार को 70% की गिरावट दर्ज हुई, इसने घरेलू स्तर पर ₹20 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने पहले शुक्रवार, शनिवार और रविवार को क्रमशः ₹86 करोड़, ₹65 करोड़ और ₹69 करोड़ की कमाई की थी। इसके साथ फिल्म का कुल कलेक्शन ₹241 करोड़ है।