'आदिपुरुष' के डायरेक्टर ने शेयर कीं सिनेमाघरों में भगवान हनुमान के लिए आरक्षित सीटों की तस्वीरें
प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' के निर्देशक ओम राउत ने अलग-अलग सिनेमाघरों में भगवान हनुमान के लिए आरक्षित सीटों की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जय श्री राम।" गौरतलब है, शनिवार को फिल्म के मेकर्स ने दावा किया कि रामायण पर आधारित 'आदिपुरुष' ने दुनिया भर में ₹140 करोड़ कमा लिए हैं।