'आदिपुरुष' के डायलॉग निम्न स्तर के हैं, लोगों की मांग पर बैन पर विचार करेंगे: छत्तीसगढ़ सीएम
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फिल्म 'आदिपुरुष' के डायलॉग्स को निम्न स्तर का बताते हुए कहा है, "फिल्म में भगवान राम को योद्धा व हनुमानजी को 'एंग्री बर्ड' के रूप में दिखाया गया है।" बकौल बघेल, जनता मांग करेगी तो इस पर बैन लगाने पर भी विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा, "समाज भगवान की ऐसी छवि स्वीकार नहीं करेगा।"