'आदिपुरुष' के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर ने कहा- हनुमान जी भगवान नहीं हैं; हुई आलोचना
फिल्म 'आदिपुरुष' के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर ने कहा है, "हनुमान जी भगवान नहीं हैं...भक्त हैं, हमने उन्हें भगवान बना दिया।" उनकी आलोचना करते हुए एक ट्विटर यूज़र ने कहा, "चुप रहिए...क्यों बिना वजह लोगों को उकसा रहे हैं?" दूसरे यूज़र ने "वह भगवान शिव के अवतार हैं" कहा जबकि एक अन्य यूज़र ने कहा, "बकवास तर्क दे रहे हैं।"