'आदिपुरुष' के निर्माताओं ने सीता से संबंधित डायलॉग को लेकर काठमांडू के मेयर से मांगी माफी
'आदिपुरुष' के को-प्रोड्यूसर टी-सीरीज़ ने फिल्म में सीता को 'भारत की बेटी' बताए जाने वाले डायलॉग को लेकर काठमांडू के मेयर बालेन साह से माफी मांगी है। पत्र में लिखा गया, "अगर हमने किसी भी तरह से नेपाल के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है तो हम माफी मांगते हैं...यह जानबूझकर किसी को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं था।"