'आदिपुरुष' को लेकर हत्या की धमकी मिलने के बाद कुछ समय के लिए विदेश चला गया था: मुंतशिर
फिल्म 'आदिपुरुष' के लेखक मनोज मुंतशिर ने कहा है कि फिल्म की रिलीज़ के बाद उन्हें जान से मारने की धमकियां मिली थीं जिसके बाद वह आत्ममंथन करने के लिए कुछ समय के लिए विदेश चले गए थे। उन्होंने कहा कि फिल्म लिखने में उनसे गलती हुई जिससे उन्होंने बहुत कुछ सीखा। बकौल मुंतशिर, वह भविष्य में काफी एहतियात बरतेंगे।