आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाला शख्स एमपी में पकड़ा गया
सीधी (मध्य प्रदेश) में प्रवेश शुक्ला नामक शख्स द्वारा सिगरेट पीते हुए एक आदिवासी युवक पर पेशाब करने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने शुक्ला को पकड़ लिया है। उसके खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं और एससी-एसटी ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। बकौल पुलिस, आरोपी से पूछताछ की जा रही है।