आदिवासी वोट के लिए बीजेपी ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया है: मेधा पाटकर
सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर ने कहा कि बीजेपी ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार केवल इसलिए बनाया है क्योंकि यह समुदाय बहुत बड़ा वोट बैंक है। उन्होंने आगे कहा, "वे (बीजेपी) उन्हें (आदिवासियों) वन के अधिकार नहीं देकर और वनों को कॉर्पोरेट के हाथों में देने की योजना बना कर खुद को आदिवासी हितैषी नहीं कह सकते।"