आदिवासी होने के कारण राष्ट्रपति को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में जाने से रोका गया: राहुल गांधी
बस्तर (छत्तीसगढ़) में शनिवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आदिवासी होने के कारण उन्हें अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह में शामिल होने से रोका गया था। उन्होंने कहा कि बीजेपी आदिवासियों के धर्म, विचारधारा और इतिहास पर हमला करती रही है।