आधी रात को बेटे को छोड़ नदी में कूदा कपल, स्कूटी से चिपककर 'अम्मा-नाना' बोलकर रोता रहा बच्चा
पश्चिमी गोदावरी (आंध्र प्रदेश) में गुरुवार को 29-वर्षीय डोडा साई ने पत्नी शिरीषा संग कथित तौर पर आर्थिक व पारिवारिक समस्याओं से परेशान होकर गोदावरी नदी में छलांग लगा दी। राहगीरों ने उनके तीन साल के बच्चे को स्कूटी से चिपककर 'अम्मा-नाना' पुकारकर रोते हुए देखा जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस कपल की तलाश कर रही है।