आधिकारिक रीसेल प्लैटफॉर्म पर उपलब्ध हैं फीफा विश्व कप के 1.80 लाख टिकट
फीफा विश्व कप-2026 के आधिकारिक रीसेल प्लैटफॉर्म पर अभी भी करीब 1.80 लाख टिकट उपलब्ध हैं। 'फाइनेंशियल टाइम्स' के अनुसार, पिछले एक महीने में आधिकारिक रीसेल प्लैटफॉर्म पर टिकटों के औसत प्राइस में 20% की गिरावट आई है। हालांकि, इसके बावजूद रीसेल बाजार में टिकट की औसत कीमत अभी भी $800 (करीब ₹76,300) से अधिक बनी हुई है।