आधुनिक तकनीक मौजूद है तो इसका इस्तेमाल बच्चे पैदा करने के लिए क्यों न करें?: IVF को लेकर ईशा
उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने आईवीएफ के ज़रिए जुड़वा बच्चों की मां बनने को लेकर 'वोग इंडिया' से कहा है, "इस बारे में बात करने में कोई शर्म नहीं...क्योंकि तभी इसे सामान्य माना जाएगा।" उन्होंने कहा, "आईवीएफ मुश्किल प्रक्रिया है...लेकिन अगर दुनिया में आधुनिक तकनीक है तो बच्चे पैदा करने के लिए इसका इस्तेमाल क्यों न करें?"