आधार को लेकर SC ने EC के रुख को माना सही, कहा- 'यह नागरिकता का निर्णायक प्रमाण नहीं'
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान पर आधार को लेकर चुनाव आयोग के रुख को सही बताया। न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने बिहार में एसआईआर को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान कहा कि आधार कार्ड नागरिकता का निर्णायक प्रमाण नहीं है। बकौल जस्टिस सूर्यकांत, इसे सत्यापित करना आवश्यक है।