आधार कार्ड में कितने साल बाद अपडेट कराना होता है बच्चों का बायोमेट्रिक?
यूआईडीएआई के नियमों के मुताबिक, बच्चों के आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट 2 बार करवाना ज़रूरी होता है। पहली बार जब बच्चा 5 वर्ष का हो और दूसरी बार 15 वर्ष की उम्र पूरी होने पर। अपडेट नहीं होने पर आधार कार्ड का स्टेटस इनएक्टिव हो सकता है जिससे आगे चलकर स्कूल, बैंक जैसी जगहों पर आधार वैलिड नहीं रहेगा।