आधार देखकर गरबा इवेंट में मिले एंट्री, तिलक लगवाएं व देवी के आगे सिर झुकाएं: VHP
वीएचपी ने मांग की है कि नवरात्र के दौरान गरबा इवेंट्स में गैर-हिंदुओं को प्रवेश नहीं दिया जाए। वीएचपी के महाराष्ट्र-गोवा प्रांत सचिव गोविंद शेंडे ने कहा, "जिन लोगों की देवी भगवती में आस्था नहीं, उन्हें ऐसे कार्यक्रमों में नहीं जाना चाहिए। आधार देखकर लोगों को एंट्री मिले, उन्हें तिलक लगाया जाए और वे देवी के आगे सिर झुकाकर जाएं।"