आधार में दोबारा जन्मतिथि बदलने पर क्या होगा? UIDAI ने बताया पूरा नियम
UIDAI नियमानुसार, आधार कार्ड में जन्म तिथि को एक से अधिक बार बदला जा सकता है लेकिन दूसरी बार बदलाव के नियम काफी सख्त हैं। दूसरी बार या उससे ज़्यादा बार जन्मतिथि बदलने के आवेदन पर जन्म प्रमाण-पत्र अनिवार्य है। वहीं, अगर पुराना दस्तावेज़ भी जन्म प्रमाण-पत्र था तो उसी रजिस्ट्रेशन नंबर वाला संशोधित प्रमाण-पत्र और हलफनामा जमा करना होगा।