आधार से धोखाधड़ी करने वाले रैकेट का यूपी में भंडाफोड़, लोगों के बायोमेट्रिक से करते थे छेड़छाड़
उत्तर प्रदेश की संभल पुलिस ने आधार कार्ड से जुड़ी धोखाधड़ी करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया है। बकौल पुलिस, रैकेट में शामिल लोगों ने 1,500 से अधिक आधार कार्डधारकों के बायोमेट्रिक डेटा से छेड़छाड़ की। रैकेट के सदस्य आधार कार्ड से छेड़छाड़ कर नाम, जन्मतिथि, पता या मोबाइल नंबर सुधारने के लिए ₹2,000 से ₹5,000 तक वसूलते थे।