आधा आईपीएल 2022 खत्म होने के बाद कैसी है अंकतालिका?
आधा आईपीएल-2022 खत्म होने के बाद गुजरात टाइटंस 6 मैच जीतकर 12 अंकों के साथ पहले पायदान पर है। 10-10 अंकों के साथ सनराइज़र्स हैदराबाद दूसरे, राजस्थान रॉयल्स तीसरे और रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर चौथे स्थान पर है। आईपीएल-2021 की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स सिर्फ दो जीत के साथ नौवें जबकि 7 मैच हार चुकी मुंबई इंडियंस अंतिम स्थान पर है।