आधार कार्ड की फोटोकॉपी किसी संस्था के साथ साझा न करें, इसका दुरुपयोग हो सकता है: सरकार
केंद्र ने एक ताज़ा एडवाइज़री जारी की है कि लोग आधार कार्ड की फोटोकॉपी किसी संस्था के साथ साझा न करें क्योंकि इसका दुरुपयोग हो सकता है। सरकार ने कहा कि लोग आधार की मास्क्ड कॉपी इस्तेमाल करें। बकौल सरकार, यूआईडीएआई के यूज़र लाइसेंस की धारक संस्थाएं ही किसी व्यक्ति की पहचान करने के लिए आधार इस्तेमाल कर सकती हैं।