आधार कार्ड की फोटोकॉपी शेयर करने को लेकर चेतावनी वाली एडवाइज़री सरकार ने ली वापस
केंद्र ने आधार कार्ड के दुरुपयोग से बचने के लिए इसकी फोटोकॉपी किसी संस्था के साथ साझा न करने को लेकर जारी एडवाइज़री रविवार को वापस ले ली। बकौल सरकार, एडवाइज़री यूआईडीएआई के बेंगलुरु ऑफिस ने जारी की थी। सरकार ने कहा, "प्रेस रिलीज़ का गलत अर्थ निकलने की आशंका के मद्देनज़र इसे तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाता है।"