आधार से गलत अकाउंट लिंक होने के बाद ₹1 लाख निकालने वाला झारखंड का मज़दूर हुआ गिरफ्तार
पश्चिमी सिंहभूम (झारखंड) के एक बीड़ी मज़दूर को एक महिला के बैंक खाते से ₹1 लाख निकालने को लेकर गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, बैंक ने गलती से महिला का बैंक अकाउंट मज़दूर के आधार नंबर से लिंक कर दिया था। वहीं, मज़दूर ने कहा कि उसे लगा था कि उसके खाते में 'पैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भेजे हैं'।