आधारहीन है: 'सोनी की $10 बिलियन के विलय समझौते को रद्द करने की योजना है' रिपोर्ट पर ज़ी
ज़ी एंटरटेनमेंट ने 'सोनी की अपनी भारतीय इकाई के ज़ी एंटरटेनमेंट के साथ $10 बिलियन के विलय समझौते को रद्द करने की योजना है' रिपोर्ट को आधारहीन और तथ्यहीन बताया है। ज़ी ने कहा कि वह सोनी के साथ विलय के लिए प्रतिबद्ध है। बकौल ज़ी, प्रस्तावित विलय को सफलतापूर्वक पूरा करने की दिशा में (हम) काम करना जारी रखेंगे।