आने वाले महीनों में कौनसी बॉलीवुड फिल्मों की रिलीज़ डेट एक-दूसरे से करेंगी क्लैश?
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर व अभिनेता राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'स्त्री 2' सिनेमाघरों में 15 अगस्त को दस्तक देगी। इसी दिन अक्षय कुमार व तापसी पन्नू की फिल्म 'खेल खेल में' और जॉन अब्राहम व शरवरी वाघ की फिल्म 'वेदा' भी रिलीज़ होगी। वहीं, 6 दिसंबर को अल्लू अर्जुन अभिनीत 'पुष्पा 2: द रूल' और विक्की कौशल की 'छावा' रिलीज़ होगी।