आने वाले महीनों में खाने-पीने की चीज़ों का बड़ा संकट आ सकता है, जयशंकर ने बताईं वजह
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चेतावनी देते हुए कहा है कि आने वाले महीनों में खाने-पीने की चीज़ों का बड़ा संकट आ सकता है। उन्होंने कहा, "अगर एनर्जी की भारी कमी हो, और उसके साथ खाने-पीने की चीज़ों और फर्टिलाइज़र की भी कमी हो और साथ ही फाइनेंस की दिक्कत भी हो तो कुल मिलाकर नतीजा बहुत ही तनावपूर्ण है।"