आनंद महिंद्रा ने तैराकी कर रही कनाडा की 100 वर्षीय महिला तैराक का वीडियो किया शेयर
उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने 'X' पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कनाडा की 100 वर्षीय महिला तैराक बेट्टी ब्रुसेल तैराकी करती दिखाई दे रही हैं। महिंद्रा ने बेट्टी की सराहना करते हुए लिखा, "पेरिस ओलंपिक्स खत्म हो रहे हैं और यह क्लिप हमें याद दिलाती है कि जीवन भर 'ओलंपिक स्टेट ऑफ माइंड' में रहना ज़्यादा पॉवरफुल है।"