आनंद महिंद्रा ने दुनिया के 10 सबसे बड़े निर्यातकों की सूची की शेयर, कहा- यह जल्द बदलेगी
उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने दुनिया के 10 सबसे बड़े निर्यातकों की सूची शेयर करते हुए लिखा, "इस चार्ट को ध्यान से देखिए क्योंकि यह उम्मीद से कहीं ज़्यादा तेजी से बदलेगा।" इस सूची में भारत, अमेरिका, चीन, फ्रांस समेत कई देश शामिल हैं। महिंद्रा ने इसके साथ बॉब डिलन के गाने 'द टाइम्स दे आर ए-चेंजिन' के लिरिक्स भी लिखे।