आनंद महिंद्रा से फैन ने कहा- 20 साल और जियोगे; 'एक्सपायरी डेट' पर उन्होंने दिया मज़ेदार जवाब
प्रनेष नामक X यूज़र ने उद्योगपति आनंद महिंद्रा को टैग कर लिखा है, "बचपन से आपका फैन हूं...आपका संभवत: 20-वर्षों में निधन हो जाएगा इसलिए बताना चाहता हूं कि आपने कमाल का V8-V10 इंजन बनाया है।" इसपर जवाब देते हुए आनंद ने कहा, "फैन हो, जानकर खुशी हुई लेकिन...मेरी 20-साल की एक्पायरी सुनकर हैरान हूं...उम्मीद है इससे ज़्यादा ज़िंदा रहूंगा।"