आनंद महिंद्रा ने की नवनियुक्त ब्रिटिश पीएम की तारीफ, कहा- सुपर स्मार्ट हैं ऋषि सुनक
उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने नवनियुक्त ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के भाषण का वीडियो शेयर कर उनकी तारीफ की है। उन्होंने लिखा, "42 वर्षीय यह युवा नेता सुपर स्मार्ट, सुपर आर्टिक्युलेट (अपनी बात स्पष्ट शब्दों में कहना) और पूरी तरह से अपने लक्ष्य के लिए केंद्रित है।" वीडियो में सुनक कह रहे हैं, "लिज़ ट्रस ने 'कुछ गलतियां की हैं'।"