चाहता हूं कि भारतीय रेलवे इसी तरह विश्व में खुद को अलग दिखाए: 'बेबी बर्थ' पर आनंद महिंद्रा
उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने लखनऊ मेल में 'बेबी बर्थ' लगाए जाने पर कहा है, "मैं चाहता हूं कि इसी तरह भारतीय रेलवे ह्यूमन-सेंट्रिक डिज़ाइन के ज़रिए विश्व में खुद को अलग दिखाए।" उन्होंने कहा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पूरे फोकस के साथ रेलवे का नेतृत्व कर रहे हैं। वहीं, वैष्णव ने कहा, "हम और ह्यूमन-सेंट्रिक डिज़ाइन आइडिया लाएंगे।"