आनंद महिंद्रा ने देश के सबसे लंबे समुद्री पुल 'अटल सेतु' पर चलाई कार, शेयर किया वीडियो
उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने मुंबई में देश के सबसे लंबे समुद्री पुल 'अटल सेतु' पर कार चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "आखिरकार पिछले वीकेंड पर अटल सेतु पर ड्राइविंग करने का मौका मिला। यह इंजीनियरिंग का नायाब नमूना है जो आपको पानी पर चल रहे होवरक्राफ्ट जैसा महसूस कराता है।"