आनंद महिंद्रा ने रक्षाबंधन के मौके पर शेयर की अपनी बहन और मां के साथ बचपन की तस्वीर
उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने रक्षाबंधन के मौके पर अपनी बहन राधिका और मां के साथ की बचपन की एक तस्वीर शेयर की है और लिखा, "मेरे संग्रह में रक्षाबंधन की शुरुआती तस्वीरों में से एक।" उन्होंने लिखा, "मेरी छोटी बहन जो अभी कोडगु (कर्नाटक) में है लेकिन उसकी राखी समय पर पहुंच गई है...कुछ परंपराएं कभी खत्म नहीं होतीं।"