आनंद महिंद्रा ने शेयर किया मुंबई में भारत की पहली अंडर सी टनल से गुज़रने का वीडियो
उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने मुंबई में कार में बैठकर भारत की पहली अंडर सी टनल से गुज़रने का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने लिखा, "आज मैं एक 'टनल टूरिस्ट' था...यह टनल मुंबई की नई कोस्टल रोड का हिस्सा है। मैं काफी समय से इससे गुज़रने का इंतज़ार कर रहा था। एलऐंडटी का बहुत बढ़िया काम।"