आनंद शर्मा, ए.के. एंटनी समेत 13 राज्यसभा सांसदों की सीट पर 31 मार्च को होगा चुनाव
चुनाव आयोग ने अप्रैल में रिटायर होने जा रहे 13 राज्यसभा सांसदों की सीटों पर 31 मार्च को चुनाव की घोषणा की है और उसी दिन मतगणना होगी। बकौल आयोग, इन सांसदों में कांग्रेस नेता ए.के. एंटनी (केरल), आनंद शर्मा (हिमाचल प्रदेश), रिपुन बोरा (असम) व प्रताप सिंह बाजवा (पंजाब) और शिरोमणि अकाली दल नेता नरेश गुजराल (पंजाब) शामिल हैं।