आने वाले समय में अयोध्या से ही चलेगी सरकार, लोग भगवान राम के नाम पर वोट मांगेंगे: राउत
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने 'एएनआई' से बातचीत में कहा है, "आने वाले समय में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) और सरकार अयोध्या से चलाई जाएगी।" उन्होंने कहा, "वे (सरकार) केवल भगवान राम के नाम से ही वोट मांगेंगे क्योंकि और कुछ तो उन्होंने किया नहीं है। हम सबसे बड़े राम भक्त हैं...हमारी पार्टी ने मंदिर के लिए बहुत त्याग किया।"