आने-जाने का झंझट नहीं, अधिक सो सकेंगे: कर्मियों के लिए ₹8,200/रात के होटल रूम पर गूगल
गूगल अपने फुल-टाइम कर्मचारियों को कैलिफोर्निया में अपने कैंपस स्थित होटल में डिस्काउंट पर $99/रात (₹8,200) पर कमरा बुक करने की पेशकश कर रही है। इसका उद्देश्य कर्मचारियों के लिए ऑफिस जाना आसान बनाना है। बकौल गूगल, होटल में रहने से 'ऑफिस आने-जाने का झंझट नहीं होगा', 'एक घंटे ज़्यादा सो सकेंगे' और 'स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट' व जिम की सुविधा होगी।