आप 1 घंटा लीजिए; बताइए कहां आना है?: नवनीत राणा के '15 सेकेंड' वाले बयान पर ओवैसी
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी नेता नवनीत राणा के '15 सेकेंड के लिए पुलिस हटी तो उन्हें (ओवैसी बंधु) पता नहीं लगेगा कि वे किधर से आए, किधर गए' वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बोलता हूं कि आप उन्हें 15 सेकेंड नहीं बल्कि 1 घंटा दे दीजिए। हमें बताइए...कहां आना है?"