आप 'अमृत काल' में भारत के विकास का मार्ग प्रशस्त करें: पीएम मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रपति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 'X' पर लिखा, "मेरी शुभेच्छा है कि आप अपनी दूरगामी दृष्टि व सुदृढ़ नेतृत्व से 'अमृत काल' में भारत के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करें।" रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, "प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को न केवल नई पहचान दी बल्कि विश्व में इसका मान भी बढ़ाया।"