आप आग से खेल रहे हैं: बिलों को मंज़ूरी न देने पर पंजाब के राज्यपाल से सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने विधानसभा द्वारा पारित विधेयकों को मंज़ूरी न देने को लेकर पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित पर नाराज़गी जताई और कहा, "आप आग से खेल रहे हैं।" कोर्ट ने कहा कि पंजाब में जो हो रहा है वह गंभीर चिंता का विषय है। बकौल कोर्ट, जनप्रतिनिधियों द्वारा पास किए गए बिल को अटकाया नहीं जा सकता है।