आप इतने हताश क्यों हैं?: पत्नी को पाकिस्तानी बताए जाने को लेकर ट्रोल्स से ध्रुव राठी
यूट्यूबर ध्रुव राठी ने कई ऑनलाइन पोस्ट में उनकी पत्नी जूली व जूली के पिता को पाकिस्तानी व उनका मूल नाम 'बदरू राशिद' बताए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। बकौल राठी, उनके वीडियोज़ के जवाब में ये फर्ज़ी पोस्ट किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "आप (ट्रोल्स) इतने हताश क्यों हैं कि आप मेरे परिवार को इसमें घसीट रहे हैं?"