आप इसे उजागर क्यों करना चाहती हैं, जाने दीजिए: धर्मांतरण मामले में पीड़िता से TCS की एचआर
टीसीएस के नासिक ऑफिस में यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण के आरोप लगाने वाली महिला कर्मचारियों की शिकायतों को एक असिस्टेंट जनरल मैनेजर (एचआर) ने कथित तौर पर नज़रअंदाज किया था। सरकारी वकील ने कहा, "एजीएम ने एक शिकायतकर्ता से कहा था, 'तुम क्यों इसे उजागर करना चाहती हो? जाने दो, छोड़ दो'।" एजीएम के फोन से चैट मिली हैं।