'आप' का जन्म ईमानदार सिस्टम कायम करने के लिए हुआ है: मंत्री को बर्खास्त करने पर मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के आरोप में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को बर्खास्त करते हुए कहा है, "आम आदमी पार्टी का जन्म ईमानदार सिस्टम कायम करने के लिए हुआ है।" उन्होंने कहा, "अरविंद केजरीवाल जी ने हमेशा कहा है...भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेंगे चाहे कोई अपना हो या बेगाना... ₹1 की भी हेरा-फेरी नहीं चलेगी।"