'आप' का दावा- दिल्ली के बीजेपी विधायक ने सफाईकर्मी को जड़ा थप्पड़, शेयर किया वीडियो

'आप' ने गुरुवार को बीजेपी विधायक अभय वर्मा पर दिल्ली में एक सफाई कर्मचारी को गाली देने और थप्पड़ मारने का आरोप लगाया। 'आप' विधायक कुलदीप कुमार ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें कई लोग एक शख्स को पीटते दिख रहे हैं। कुलदीप ने कहा, "बीजेपी एमसीडी चुनाव में हार की हताशा सफाई कर्मचारियों पर निकाल रही है।"

Load More