'आप' कार्यालय के लिए भूमि आवंटन को लेकर अपना रुख बताए केंद्र: दिल्ली एचसी
दिल्ली हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय दल के रूप में मान्यता मिलने के बाद 'आप' के कार्यालयों के लिए ज़मीन आवंटित करने के मामले में केंद्र सरकार से अपना रुख बताने के लिए कहा है। बकौल 'आप', दिल्ली में पार्टी कार्यालय को 15-जून तक खाली करना है और इस अवधि में आवंटित किसी भी ज़मीन पर कार्यालय नहीं बनाया जा सकता है।