'आप' की सरकार बनाओ, ओपीएस हम लागू करेंगे: हरियाणा में कर्मचारियों के प्रदर्शन पर केजरीवाल
हरियाणा में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को लागू करने की मांग को लेकर कर्मचारियों के प्रदर्शन करने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट किया, "हरियाणा के सभी सरकारी कर्मचारियों को मेरा भरोसा है- अगली बार बीजेपी को भगा कर 'आप' की सरकार बनाओ, हम पुरानी पेंशन योजना लागू करेंगे, जैसे पंजाब में हमने की।"