'आप' के हरियाणा सह-प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह समेत पार्टी के कई नेता बीजेपी में हुए शामिल

लोकसभा चुनाव 2024 के बीच आम आदमी पार्टी (आप) के हरियाणा सह-प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह और पार्टी नेता मुकेश सिन्हा समेत कई नेता दिल्ली में बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इस दौरान दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और सांसद मनोज तिवारी भी मौजूद रहे। तिवारी ने कहा कि इन नेताओं का 'आप' से दिल टूट गया था।

Load More